No Image

सेवानिवृत्त आई०ए०एस० श्रीमती अनीता भटनागर जैन ने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों का जाना हाल, वृद्धाश्रम को 04 कूलर भेंट किये

बाराबंकी, 10 मार्च । उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली-2024 के अनुक्रम में स्वैच्छिक संस्था फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति, विशुनपुर, बाराबंकी, द्वारा संचालित एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित वृद्धाश्रम ग्राम भूहेरा, पो०-सफेदाबाद, बाराबंकी में आज शशांक त्रिपाठी और श्रीमती अनीता भटनागर जैन सेवानिवृत्त आई०ए०एस० वर्तमान सदस्य एन०सी०ई०आर०टी० एवं स्ववित्त पोषित संस्था धात्री फाउण्डेशन, लखनऊ द्वारा वृद्धाश्रम का भ्रमण किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रीमती सुषमा वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें। जिलाधिकारी महोदय द्वारा महोदया को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। महोदया द्वारा वृद्धाश्रम को 04 कूलर भेंट किये गए। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत संवासियों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। महोदया द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से उनको प्राप्त होने वाली सुख-सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गई तथा 95 वर्षीय श्री चेतराम जी से इस उम्र में भी स्वस्थ एवं प्रसन्न रहने के सम्बन्ध में जानकारी की गई। संस्था में शिक्षित संवासियों को पुस्तकें भेंट की गईं। वृद्धाश्रम को उत्कृष्ट पूर्ण चलाने हेतु उनके द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं संस्थाध्यक्ष की प्रशंसा की गई। अन्त में वृद्धाश्रम के सभी कर्मचारियों एवं संवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

adminaajki

Written by

adminaajki

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *