No Image

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि मौजूद रहे

शाहजहांपुर बाथम वैश्य सभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी बुराई को बुलाकर मनाना चाहिए और गले लगकर गिले शिकवे भुला देना चाहिए। एवं उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने वित्त मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता का स्वागत महामंत्री रजनी गुप्ता ने किया। ग्राम प्रधान अनिल गुप्ता को सम्मानित किया गया। बाथम वैश्य होली मिलन में महिलाओ ने फूलो की होली खेली। सभी वैश्य बंधुओ ने आपस में गले मिलकर होली की बधाइयाँ दी। लकी ड्रा के द्वारा गिफ्ट दिए गऐ। अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी संरक्षको का माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में नवीन गुप्ता ने कार्यक्रम में आये सभी वैश्य बंधुओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गणमान्य लोगो की भागीदारी रही। कार्यक्रम में संध्या गुप्ता, अंजलि गुप्ता, विपिन गुप्ता, चित्रा गुप्ता, तान्या गुप्ता, आरती गुप्ता आदि महिलाये उपस्थिति रही।

adminaajki

Written by

adminaajki

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *