फतेहपुर जनपद आत्मा योजनान्तर्गत कृषि ,पशुपालन विभाग के तत्वाधान में उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के माध्यम से राज्य स्तरीय कृषक प्रशिक्षण व भ्रमण के तहत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वेद व्रत गंगवार के निर्देशानुसार किसानों के दल को भ्रमण हेतु डाक बंगला चौराहे से उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान कृषि यंत्रों से खेती में लाभ मिलने के साथ पैदावार भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह भ्रमण के दौरान जो कुछ सीखें उससे अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को भी लाभान्वित करें। कृषि वैज्ञानिकों से आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी प्राप्त करें। जैविक खेती के तौर तरीकों का भी लाभ उठाएं। किसानों को चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर तथा भारतीय दलहन अनुसंधान कानपुर में भ्रमण के साथ ही
कृषि तकनीकी व व्यावसायिक जानकारी के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी जलवायु परिवर्तन आधारित कृषि तकनीक की जानकारी प्राप्त होगी। कानपुर में पशुपालन और मछली पालन की जानकारी किसान हासिल करेंगे. किसानों को पशुपालन में गाय और भैंसों की अलग-अलग नस्लों के बारे में जानकारी मिलेगी इस अभियान से किसानों को पशुपालन के साथ उन्नत कृषि की जानकारी मिलेगी. किसानों को नई-नई जानकारी मिलेगी जिसका वे इस्तेमाल पशुपालन में कर सकेंगे. खेती भ्रमण कार्यक्रम का संचालन कर रहे उर्मिला सामाजिक जन कल्याण सेवा समिति के सचिव अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इन भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम से संस्थानों के फार्म भ्रमण में कृषि की नई तकनीक प्रत्यक्ष देखने को मिलती है जिसे किसान अपनाकर उत्पादन में वद्धि करने के साथ ही अन्य किसानों के लिए माडल बनते हैं। इस कृषक भ्रमण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों से खेती की उचित जानकारी हासिल होगी। इस कार्यकम में मुन्ना रितेंद्र अंकित कैलाश कांति संतरानी विद्या उर्मिला कल्लू पाल राजेश मान सिंह आदि रहे

adminaajki

Written by

adminaajki

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *