चित्रकूट- कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुशल पटेल का जिले में आगमन होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह फूल मालाओं से किया स्वागत। कुशल पटेल को कांग्रेस पार्टी ने लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है। जहा चित्रकूट आगमन पर उनका कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया है । कुशल पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद कामतानाथ मंदिर पहुचकर भगवान के दर्शन किये और उसके बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। कुशल पटेल ने भाजपा को नफरती पार्टी और कांग्रेस को मोहब्बत की पार्टी बताया है। कुशल पटेल के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया है।
इस दौरान पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का मुह मीठा कराया। पार्टी की वरिष्ठ नेता व विधानसभा चुनाव लड़ चुकी रंजना बरातीलाल पांडेय ने कुशल पटेल के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी व्यक्त किया है और कहा कि अध्यक्ष के कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को संगठित करेगे और पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे। इसके लिये जितना संघर्ष करना पड़ेगा करेंगे। वही पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष गज्जू फौजी ने भी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पर भरोसा जताया है और उनके पूर्व के कार्यकाल की सराहना की है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवगुलाम वर्मा, चुनाबाद एडवोकेट, सविता पाल चंद्रमणि त्रिपाठी, तीरथ सिंह गुलाब सिंह, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

adminaajki

Written by

adminaajki

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *